
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को भोपाल में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ के निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अजय सिंह के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने निवास पर अजय सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आए शुभचिंतकों एवं आगंतुकों का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं अजय सिंह के शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान नेताओं ने आपस में सौहार्दपूर्ण माहौल में कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
