सेबी ने लॉन्च किया ‘दस्तावेज संख्या सत्यापन प्रणाली’

मुंबई, (वार्ता) पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पारदर्शिता बढ़ाने और जारी किए गए सभी दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए ‘दस्तावेज संख्या सत्यापन प्रणाली’ (डीएनवीएस) लॉन्च किया है।
सेबी ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि इस प्रणाली का उद्देश्य लोगों के हितों की रक्षा करना और सेबी की कार्यप्रणाली में विश्वास बढ़ाना है। इस प्रक्रिया के तहत सेबी द्वारा जारी किए गए सभी भौतिक दस्तावेजों जैसे पत्र, नोटिस, कारण बताओ नोटिस और समन में एक आउटवर्ड नंबर दिया जाएगा, जो हर दस्तावेज के लिए अनोखा होगा।
पूंजी बाजार नियामक ने बताया कि प्राप्तकर्ता या उनके प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। इस ओटीपी का उपयोग कर वेब पोर्टल पर आउटवर्ड नंबर, भेजने वाले का नाम, दस्तावेज की तारीख और प्राप्तकर्ता का नाम डालकर सत्यापन किया जा सकेगा। यह प्रणाली केवल दस्तावेज की प्रामाणिकता की पुष्टि करेगी, उसके सामग्री की नहीं। यह सुविधा सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Next Post

कपिल कसोटिया ब्राइटनाइट इंडिया के सीओओ नियुक्त

Fri Apr 4 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी ब्राइटनाइट इंडिया ने श्री कपिल कसोटिया को भारत के लिए मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज यहां कहा कि सीओओ के रूप में श्री कसोटिया परिचालन रणनीति को परिष्कृत करेंगे, परियोजना निष्पादन को तेज़ करेंगे और प्रक्रिया दक्षता बढ़ाएँगे। […]

You May Like