चलती ट्रक से पोलियो वैक्सीन की 4600 वायल्स चोरी की

इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र में चलती ट्रक से पोलियो वैक्सीन से भरे थर्माकोल बॉक्स सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है. घटना में 4600 कांच की वायल्स टूटकर नष्ट हो गईं. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक बलविन्दर सिंह उम्र 46 निवासी ग्राम गढ़मल, जिला पठानकोट (पंजाब) हाफकिन बायो फार्मा लिमिटेड कंपनी का पोलियो वैक्सीन माल लेकर ट्रक नम्बर एमएच 02 एफएक्स 8519 से इंदौर एयरपोर्ट से जबलपुर और भोपाल के लिए रवाना हुए थे. रात करीब 2 बजे मांगलिया टोल पार करने के बाद जैसे ही वे इंदौर-देवास रोड स्थित सेंटर पॉइंट ब्रिज के सर्विस रोड (ग्राम राऊखेड़ी) के पास पहुंचे, तभी वाहन का डोर सेंसर अलार्म बजने लगा.

चालक को आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलते वाहन का दरवाजा खोलकर माल चोरी करने का प्रयास किया है. चालक के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा थर्माकोल बॉक्स सड़क पर फेंक दिए गए, जिनमें रखी कांच की वायल्स गिरकर टूट गईं. कई बॉक्स और वायल्स पर पीछे से आ रहे वाहनों के चढ़ जाने से भी नुकसान हुआ. कुल 4600 वायल्स टूटने की जानकारी सामने आई है. हालांकि आरोपी माल ले जाने में सफल नहीं हो सके. माल के नुकसान का आकलन कंपनी द्वारा किया जा रहा है. मामले में क्षिप्रा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है

Next Post

34.6 ग्राम एमडी के साथ महिला गिरफ्तार

Wed Feb 25 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने रीजनल पार्क क्षेत्र से एक महिला को 34.6 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3.40 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन सहित लगभग 4 लाख रुपये का माल जब्त किया […]

You May Like

मनोरंजन