माॅस्को,03 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक)अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की ओर से अपनी गिरफ्तारी को लेकर एक छात्र ने ट्रम्प सरकार पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर के हर्जाने का मुकदमा दायर किया है।
मैक्सिकन अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशनल फंड (माल्डेफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आईसीई वह एजेंसी है जो अनधिकृत प्रवासियों की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार है और ट्रम्प प्रशासन में यह एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरी है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिक अनधिकृत प्रवासियों को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। लेकिन दक्षिणी कैलिफोर्निया में संघीय सरकार ने सहायता के लिए बॉर्डर पेट्रोल, एफबीआई और ड्रग प्रवर्तन प्रशासन को तैनात किया है।
माल्डेफ ने एक बयान में कहा,“एक प्रमुख लातीनी नागरिक अधिकार संगठन एक सिविल मुकदमे की ओर पहला कदम उठा रहा है और संघीय सरकार से एक अमेरिका के नागरिक जॉब गासिर को दस लाख का हर्जाना देने के लिए कह रहा है। जॉब पर होम डिपो के सामने संघीय आव्रजन अधिकारियों द्वारा हमला किया गया था और उसे अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था।”
वकीलों का तर्क है कि सीमा गश्ती एजेंटों और आईसीई ने गैर-कानूनी रूप से गार्सिया को बिना किसी भी वैध आधार के रोका, हिरासत में लिया उसकी स्वतंत्रता और गतिविधियों में हस्तक्षेप किया।
बयान में कहा गया है कि हॉलीवुड में एक पार्किंग स्थल में आईसीए अधिकारियों ने स्नातक छात्र और फोटोग्राफर गार्सिया को पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। वह और अन्य राहगीर कथित तौर पर एक ट्रक चालक को आईसीए अधिकारियों द्वारा घिरे वाहन से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। गार्सिया को उसके कार्यों के लिए गिरफ्तार किया गया और 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया।

