इराक ने की ग्रीष्मकालीन बिजली योजनाओं की समीक्षा

बगदाद, 10 मार्च (वार्ता) इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने रविवार को एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें गर्मियों से पहले बिजली आपूर्ति को सुरक्षित करने की योजनाओं का आकलन किया गया। यह कवायद अमेरिका के ईरान से बिजली खरीदने के लिए इराक को दी गयी छूट समाप्त करने के निर्णय को देखते हुए की गयी है

अल-सुदानी के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”इराक के बिजली मंत्रालय ने बिजली आपूर्ति को बनाए रखने के उपाय प्रस्तुत किए, जबकि तेल मंत्रालय ने बिजली संयंत्रों के लिए आवश्यक ईंधन उपलब्ध कराने की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।”

बयान के अनुसार, बैठक में अल-महमूदिया से बिस्मयाह तक 40 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन के विस्तार को मंजूरी दी गई, जो गर्मियों के दौरान बिस्मयाह बिजली संयंत्र को पूरी क्षमता से संचालित करने की अनुमति देता है।

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि अमेरिका ने ईरान पर अपने अधिकतम दबाव अभियान के तहत शनिवार को छूट को रद्द कर दिया।

इराक के बिजली मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद मूसा ने कहा कि गैस आयात पर प्रतिबंध से इराक को अपनी बिजली ऊर्जा का 30 प्रतिशत से अधिक खोना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बगदाद और मध्य यूफ्रेट्स क्षेत्र में बिजली संयंत्रों को ईरानी गैस की आपूर्ति पिछले दो महीनों से रोक दी गयी है।

दक्षिणी बिजली संयंत्रों को आपूर्ति अस्थिर रही है।

उल्लेखनीय है कि दशकों के संघर्ष ने इराक को बिजली की कमी से जूझने पर मजबूर कर दिया है। अपनी तेल संपदा के बावजूद, देश अपने ग्रिड को बिजली देने के लिए ईरानी गैस आयात पर बहुत अधिक निर्भर है। यह अपने पूर्वी पड़ोसी से भी बड़ी मात्रा में बिजली आयात करता है।

Next Post

हमास ने गाजा की बिजली आपूर्ति बंद करने के इजरायल के फैसले को बताया ‘सस्ता ब्लैकमेल’

Mon Mar 10 , 2025
यरूशलम, 10 मार्च (वार्ता) हमास ने गाजा पट्टी में बिजली आपूर्ति बंद करने के इजरायल के फैसले को ‘सस्ता ब्लैकमेल’ और गाजा पट्टी में संघर्ष विराम समझौते का ‘स्पष्ट उल्लंघन’ करार दिया है। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य इज्जत अल-रिशेक ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, “बिजली आपूर्ति […]

You May Like