भारत-चीन के विश्वसनीय संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण: मोदी

नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर, विश्वसनीय और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

भारत यात्रा पर आये चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार शाम श्री मोदी से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद श्री मोदी ने कहा कि पिछले साल कज़ान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाक़ात के बाद से, भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ निरंतर प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस महीने के अंत में चीन यात्रा के दौरान श्री शी से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , “ विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई। पिछले साल कज़ान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मेरी मुलाक़ात के बाद से, भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ निरंतर प्रगति हुई है। मैं शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान तियानजिन में होने वाली हमारी अगली मुलाक़ात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। भारत और चीन के बीच स्थिर, विश्वसनीय और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

उल्लेखनीय है कि श्री वांग ने मंगलवार को सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की 24 वें दौर की बैठक में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने शाम को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

इससे पहले सोमवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।

 

 

Next Post

खुरई विस क्षेत्र में DAP, यूरिया के लिये भूपेन्द्र सिंह ने CM से किया अनुरोध

Tue Aug 19 , 2025
सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई से वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध किया है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रेषित पत्र में अनुरोध करते हुए सिंह ने बताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र खुरई […]

You May Like

मनोरंजन