खुरई विस क्षेत्र में DAP, यूरिया के लिये भूपेन्द्र सिंह ने CM से किया अनुरोध

सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई से वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध किया है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रेषित पत्र में अनुरोध करते हुए सिंह ने बताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र खुरई में किसानों को खरीफ सीजन में पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया खाद उपलब्ध न होने से उनको अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक माह के दौरान खुरई तहसील के किसानों में डीएपी एवं यूरिया की भारी मांग है, परन्तु डबल लॉक गोदाम खुरई में एक माह से डीएपी/यूरिया उपलब्ध नहीं है। दो-तीन दिवस पूर्व मध्य प्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम लिमि., खुरई में कुछ डीएपी आया है, परन्तु सर्वर की परेशानी एवं एग्रो कर्मचारियों की अव्यवस्थित वितरण प्रक्रिया के कारण उसका वितरण समय पर नहीं हो सका है। ऐसी ही स्थिति मालथौन तहसील में भी है, यहां खाद के साथ नैनो यूरिया की बॉटल किसानों को जबरन वितरित की जा रही है। विगत 8-10 दिनों से यहां भी डीएपी उपलब्ध नहीं है। सिंह ने बताया है कि चूंकि किसानों को वर्तमान में उक्त खाद की मांग बढ़ रही है इसे कारण डीएपी/यूरिया की पूर्ति सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। खाद वितरण से नाराज किसानों द्वारा खुरई में खुरई-पठारी वॉयपास मार्ग पर चक्काजाम भी किया गया जिससे करीब दो घण्टे तक यातायात बाधित रहा। सरकार की मंशानुसार किसानों को समय पर पर्याप्त खाद की उपलब्धता होती रहे इसके लिये कृषि विभाग को व्यवस्थित वितरण व्यवस्था एवं पर्याप्त खाद उपलब्धता हेतु निर्देश दिया जाना उचित होगा।

Next Post

छात्र ने शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, गया जेल

Tue Aug 19 , 2025
नरसिंहपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को उत्कृष्ट विद्यालय की अतिथि शिक्षिका पर उसी स्कूल के छात्र ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मुताबिक आरोपी सूर्यांश कोचर (18) पिता वीरेंद्र कोचर […]

You May Like

मनोरंजन