शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई, 30 मई (वार्ता) भारत में समाप्त वित्त वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के जारी होने वाले आंकड़े को लेकर निवेशकों की सतर्कता बरतते हुए की गई चौतरफा बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 182.01 अंक टूटकर 81,451.01 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.90 अंक की गिरावट लेकर 24750.70 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.39 प्रतिशत लुढ़ककर 45,136.35 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत बढ़कर 52,413.25 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4119 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2160 में बिकवाली जबकि 1826 में लिवाली हुई वहीं 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2955 कंपनियों के शेयरों में से 1581 में गिरावट जबकि 1299 में तेजी रही वहीं 75 में टिकाव रहा।

बीएसई में बैंकिंग, इंडस्ट्रियल्स, वित्तीय सेवाएं और कैपिटल गुड्स की 0.62 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर अन्य 17 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे कमोडिटीज 1.14, सीडी 0.39, ऊर्जा 0.70, एफएमसीजी 0.45, हेल्थकेयर 0.26, आईटी 1.05, दूरसंचार 0.79, यूटिलिटीज 1.09, ऑटो 0.91, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.03, धातु 1.68, तेल एवं गैस 1.06, पावर 0.31, रियल्टी 0.67, टेक 0.99, सर्विसेज 0.53 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.14 प्रतिशत गिर गए।

वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.78 और जर्मनी का डैक्स 0.95 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, जापान का निक्केई 1.22, हांगकांग का हैंगसेंग 1.20 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47 प्रतिशत लुढ़क गया।

कारोबार की शुरुआत सेंसेक्स 167 अंक का गोता लगाकर 81,465.69 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,698.21 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में यह दोपहर से पहले 81,286.45 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81,633.02 अंक के मुकाबले 0.22 प्रतिशत टूटकर 81,451.01 अंक रह गया।

इसी तरह निफ्टी भी 21 अंक फिसलकर 24,812.60 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,863.95 अंक के उच्चतम जबकि 24,717.40 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,833.60 अंक की तुलना में 0.33 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,750.70 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में टेक महिंद्रा 1.73, एचसीएल टेक 1.64, एशियन पेंट 1.62, एनटीपीसी 1.49, इंफोसिस 1.43, टाटा स्टील 1.29, नेस्ले इंडिया 1.29, सन फार्मा 1.27, पावरग्रिड 1.13, टीसीएस 0.94, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.90, टाइटन 0.87, इंडसइंड बैंक 0.86, एक्सिस बैंक 0.82, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.78, आईसीआईसीआई बैंक 0.73, टाटा मोटर्स 0.69, अल्ट्रासिम्को 0.68, मारुति 0.58, कोटक बैंक 0.41, अडानी पोर्ट्स 0.39, भारती एयरटेल 0.38, बजाज फाइनेंस 0.32 और आईटीसी 0.20 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, इटरनल 4.58, एसबीआई 1.89, एचडीएफसी बैंक 0.81, एलटी 0.64, रिलायंस 0.24 और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत मजबूत रहे।

Next Post

शिवना किनारे लगेंगे 5 हजार बांस के पेड़ और फूलों के पौधे

Fri May 30 , 2025
मन्दसौर। विधायक विपिन जैन के आव्हान पर चल रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान को 30 दिन पूरे हो गये। विधायक जैन शिवना शुद्धिकरण के साथ-साथ शिवना के सौंदर्य को लेकर भी प्रयासरत है। 30वें दिन उपस्थित श्रमदानियों ने शिवना के घाटों की सफाई […]

You May Like