लोहा मंडी में ट्रकों के आने-जाने का समय होगा तय

इंदौर:शहर की लोहा मंडी में लंबे समय से ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थाओं एवं अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर आज महापौर, विधायक ने दौरा किया. दौरे में दोनों जनप्रतिनिधि को अव्यवस्थित, अनियंत्रित और अनियमित लोड अनलोड गतिविधि से असुविधा नजर आई है.महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने आज अग्रसेन चौराहा से लेकर जूनी इंदौर ब्रिज तक पैदल दौरा किया. साथ ही लोहा मंडी में अंदर की मुख्य सड़कों का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा लिया.

इस दौरान महापौर भार्गव ने अधिकारियों से कहा कि लोहा मंडी की सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण को हटाया जाएं, ताकि जाम नहीं लगे. साथ ही लोहा मंडी के अंदर सड़कों को जन भागीदारी से निर्माण कराने के आदेश दिए. क्षेत्र में यातायात जाम को नियंत्रित करने हेतु ट्रक, मालवाहक एवं लोड-अनलोड वाहनों के प्रवेश और समय निर्धारण की व्यवस्था करें. इस संबंध में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ट्रैफिक विभाग के साथ बैठक कर स्थाई समाधान लागू करने योजना बनाएं.

संयुक्त भागीदारी आवश्यक
विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि लोहा मंडी शहर का व्यापारिक केंद्र है और यहां सुचारू एवं व्यवस्थित यातायात प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अव्यवस्था दूर करने में प्रशासन और व्यापार जगत दोनों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है.

कार्ययोजना बनाकर करें समाधा
अंत में महापौर भार्गव ने कहा कि निगम एवं प्रशासन कार्ययोजना बनाकर लोहा मंडी क्षेत्र में सड़क, यातायात और अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान पार्षद मृदुल अग्रवाल, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, ट्रैफिक डीएसपी आनंद कलागिरी तथा क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक गण उपस्थित थे.

Next Post

मिलकर काम करेंगे तो इंदौर हमेशा रहेगा नंबर वन - महापौर

Sun Nov 16 , 2025
इंदौर:नगर निगम द्वारा बिल दिवस पर कल्पना की उड़ान कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में बच्चों के लिए मैजिक शो, गेम्स एक्टिविटी के साथ ही 3 आर केंद्र के माध्यम से आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे के तहत गेट टू गेदर, टॉयलेट […]

You May Like