इंदौर:नगर निगम द्वारा बिल दिवस पर कल्पना की उड़ान कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में बच्चों के लिए मैजिक शो, गेम्स एक्टिविटी के साथ ही 3 आर केंद्र के माध्यम से आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे के तहत गेट टू गेदर, टॉयलेट हेतु तैयार मिस्टर हाइजीन मस्कट का महापौर एवं आयुक्त ने विमोचन किया.
नगर निगम द्वारा इंदौर स्मार्ट सिटी, यूनिसेफ एवं नेचुरल नेबरहुड 2.0 के संयुक्त तत्वाधान में गोटू की चाल मालवा मिल में कल्पना की उड़ान कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त दिलीप कुमार यादव की उपस्तिथि में बच्चों ने विभिन्न तरह के खेलों भाग लिया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उपस्थित बच्चों को कछुए और खरगोश की कहानी सुनाई.
उन्होंने बताया कि किस प्रकार से खरगोश आलसी होकर रेस के दौरान आराम करता है और कछुआ लगातार अपना काम धीरे-धीरे करके जीत जाता है. महापौर ने बच्चों से कभी भी अति आत्मविश्वास नहीं होना चाहिए. अगर अपने लक्ष्य के लिए धीरे-धीरे रोज काम किया जाए तो हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. हम सब मिलकर काम करें तो हम किसी को भी हरा सकते हैं, इसलिए सब मिलकर अच्छा काम करेंगे और हम सब हमेशा जीते रहेंगे. जैसे हम सब मिलकर काम करते हैं और इंदौर स्वच्छता में हमेशा नंबर वन बन रहा है.
19 नवंबर वर्ल्ड टॉयलेट डे पर गेट टू गेदरः आयुक्त
आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने कहा आगामी 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे के तहत गेट टू गेदर टॉयलेट अभियान में शहर के प्रत्येक घर एवं स्कूलों द्वारा भी वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाएगा। सभी इस अभियान में सम्मिलित होंगे. इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.
