
जबलपुर। नगर निगम द्वारा बड़े बकायादारों के विरूद्ध बकाया करों की राशि जमा कराने सम्पत्ति कुर्क करने की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार की जा रही है, साथ ही बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी श्रृंखला में आज संभाग क्रमांक 5 संजय गांधी मार्केट टीम के द्वारा बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की गयी। इसके अलावा टीम द्वारा 1 करदाता से बकाया करों की राशि के रूप में 1 लाख 88 हजार रूपये का चेक प्राप्त किया।
अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने बताया कि टीम के सदस्यों द्वारा लगातार बकायादारों से सम्पर्क किया जा रहा है तथा बकाया राशि जमा करने एवं कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा टीम द्वारा 1 करदाता से बकाया करों की राशि के रूप में 1 लाख 88 हजार रूपये का चेक प्राप्त किया।
