
नवभारत न्यूज
रामपुर नैकिन 18 फरवरी। जिले के लेहेचुआ गांव में आज मंगलवार शाम करीब 5 बजे बोलेरो और जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप सवार 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रामपुर नैकिन अस्पताल भेजा गया। हादसे के घायलों में प्रतिभा यादव,आदित्य यादव, सरोज केवट, नान बाई कोल,विमला कोल,सावित्री केवट शामिल हैं। बताया गया है कि हादसे के बाद बोलेरो सवार पांच लोग मौके से फरार हो गए।हादसे के बाद बोलेरो सवार पांच लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दोनों वाहनों के चालक भी घटनास्थल पर नहीं मिले। पुलिस ने बोलेरो सवारों की तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बोलेरो चालक और सवारों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
