बीएचईएल में हिन्दी माह के तहत प्रतियोगिता आयोजित

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में हिन्दी माह, 2026 के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (वित्त) जन्मेजय शर्मा, मानव संसाधन विभाग के हेमराम पटेल तथा अपर महाप्रबंधक (टीआरएम) धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ।

हेमराम पटेल ने हिन्दी माह की गतिविधियों में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि विजेताओं के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को भी प्रतियोगिता से ज्ञान और अनुभव प्राप्त होता है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रतिस्पर्धी बने रहने, स्वयं को अद्यतन रखने तथा प्रत्येक कार्य को पूरी लगन से करने का आह्वान किया।

जन्मेजय शर्मा ने प्रतियोगिता को अत्यंत रोचक बताते हुए कहा कि इसकी आकर्षक शैली के कारण प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने ज्ञान का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में कुल 788 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 106 प्रतिभागियों का चयन मुख्य प्रश्नोत्तरी के लिए किया गया। बाद में लकी ड्रॉ के माध्यम से छह मुख्य समूह और आठ चैलेंजर समूह बनाए गए।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) पूनम साहू ने किया, जबकि अजय आर्य और शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

 

Next Post

46वें डीएसपी बैच का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू

Mon Sep 7 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 46वें उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बैच के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस बैच में छह पुरुष एवं 11 महिला प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक एवं विशेष पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता ने की। […]

You May Like

मनोरंजन