मोदी ने झारखंड के निवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

मोदी ने झारखंड के निवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी है।श्री मोदी ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी विरासत और ऐतिहासिक साहस पर ध्यान केंद्रित करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी शुभकामना संदेश में कहा, “आदिवासी संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली झारखंड राज्य के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।

 

” उन्होंने राज्य की पहचान को इसके महानतम व्यक्ति भगवान बिरसा मुंडा से जोड़ते हुए कहा, “भगवान बिरसा मुंडा की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा पड़ा है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य में अपने सभी परिजनों के साथ मिलकर राज्य की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूँ।” गौरतलब है कि 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड नया राज्य बना था।

Next Post

नवी मुंबई से इंडिगो 25 दिसंबर से शुरू करेगी उड़ान

Sat Nov 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) घरेलू यात्रियों के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो आगामी 25 दिसंबर से नवी मुंबई हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइंस ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह फिलहाल नवी मुंबई से 10 शहरों के लिए उड़ानें […]

You May Like