अमेरिकी राज्य केंटकी में कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त

न्यूयॉर्क, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के केंटकी राज्य में लुइसविले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मंगलवार को एक कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के हवाले से दी।

एफएए ने बताया कि होनोलूलू जा रहा यूपीएस कार्गो विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एलएमपीडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग (एलएमपीडी) और अन्य एजेंसियां विमान दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है तथा हवाई अड्डे के पांच मील के दायरे में सभी स्थानों के लिए आश्रय-स्थल का आदेश जारी किया गया है।

 

Next Post

ट्रेन से कटा युवक, मौत

Wed Nov 5 , 2025
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत टेढ़ चौकी फाटक में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अविनाश कोल 34 वर्ष निवासी टेढ़ चौकी रमखिरिया ने सूचना दी कि टेढ़ चौकी फाटक में नरसिंहपुर तरफ से आ रही ट्रेन की गोविन्द कोल 25 वर्ष चपेट में आ […]

You May Like