पूर्णता का भ्रम’ विमोचित

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता एवं प्रसिद्ध साहित्यकार व रचनाकार प्रवीण गार्गव द्वारा लिखित आलेख एवं संस्मरण से युक्त कृति *पूर्णता का भ्रम* का विमोचन एक गरिमा मय समारोह में देश के विशिष्ट साहित्यकारों और गणमान्य अतिथियों सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी

डाक्टर जीतेन्द्र जामदार,

कला- सौंदर्य-साहित्य -संस्कृति के सुप्रसिद्ध निबंधकार एवं कला मनीषी नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी, भारत के प्रसिद्ध पुरातत्व विद शिवाकांत वाजपेयी, महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रमोद वर्मा, जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्मिकों एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिती रही। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश सक्सेना ने किया।

Next Post

जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक युवक की मौत

Sat Mar 29 , 2025
भोपाल , 29 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ऐशबाग इलाके के निवासी शकील अहमद (35) ने कल रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबियत बिगडने […]

You May Like