दमोह:कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज जिला जेल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात कर उनके मौलिक अधिकारों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कैदियों से सीधे पूछा कि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति व जिला जनसंपर्क अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने जेल अधीक्षक एम.एल. पटेल से जेल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।कलेक्टर ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि कैदियों को शासन द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और उनके अधिकारों का पूर्ण ध्यान रखा जाए।
