प्रवीण धौलपुरे AIGPWU के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (AIGPWU) ने प्रवीण धौलपुरे को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धौलपुरे ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए एक प्रतिबद्धता है। धौलपुरे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश भर में गिग श्रमिकों को संगठित करना, उनकी सामूहिक आवाज को मजबूत करना और उन्हें न्याय दिलाना होगी। सामूहिक प्रयासों से मध्यप्रदेश में एक सशक्त और एकजुट संगठन खड़ा किया जाएगा, जो शोषण के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेगा और श्रमिकों के अधिकार सुनिश्चित करेगा।

Next Post

5 शिक्षकों के भरोसे 120 विद्यार्थी, एक निर्वाचन ड्यूटी में लगे

Sat Jan 10 , 2026
सुठालिया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय घरलापुरा स्कूल मुठालिया में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक कुल 120 छात्राएं है, जिनकी पढ़ाई के लिए केवल पांच शिक्षक है. इनमें से एक शिक्षक तकया एस्त विकलांग है, और दो शिक्षक पहले से ही निर्वाचन कार्य में लगे हुए हैं अब एक और शिक्षक को […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।