यादव आज प्रयागराज प्रवास पर

भोपाल, 08 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे।

डॉ यादव सुबह इंदौर विमानतल से रवाना होकर प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद वे अरेल घाट पहुंच कर संगम नोज पर पवित्र स्नान करेंगे। यहां से वे एकात्म धाम मध्यप्रदेश पवेलियन पहुंचेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री टेंट सिटी पहुंचकर विक्रमादित्य नाट्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात को वे प्रयागराज से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

 

Next Post

दिल्ली सरकार के कार्यालयों से फाइल, कंप्यूटर बाहर ले जाने पर रोक

Sat Feb 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में पत्रावलियों, दस्तावेजों, कंप्यूटर और संबंधित उपकरणों को कार्यालय से बाहर ले जाने पर शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच जारी एक आदेश में कहा गया है कि यह आदेश सचिवालय के कार्यालयों […]

You May Like