भोपाल से उज्जैन सहित छह शहरों को जोड़ेगी छोटे विमान की हवाई सेवा

भोपाल। राजधानी भोपाल से छोटे शहरों की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। फरवरी से भोपाल और उज्जैन के बीच आठ सीटों वाले छोटे एयरक्राफ्ट से सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इसके बाद आने वाले दिनों में भोपाल से नीमच, शिवपुरी, खंडवा, शहडोल और मंडला को भी इस हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

जानकारी के अनुसार यह पहल केंद्र की उड़ान योजना और प्रदेश सरकार के सहयोग से शुरू की जा रही है। उज्जैन एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अगले छह महीनों में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद वहां से भोपाल की उड़ानें नियमित रूप से संचालित होंगी।

स्पिरिट एयर नामक एयरलाइन इस सेवा का संचालन करेगी। यात्रियों को घर से एयरपोर्ट और गंतव्य तक ले जाने की जिम्मेदारी भी कंपनी उठाएगी। बेंगलुरु स्थित इस एयरलाइन की स्थापना एअर इंडिया के अनुभवी अधिकारियों ने की है और इसके पास तीन दशक से अधिक का एविएशन अनुभव है।

इस योजना से न केवल हवाई यात्रा आम लोगों के लिए आसान होगी बल्कि छोटे शहरों में पर्यटन, विकास और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Next Post

सब्जी बाजार में नई व्यवस्था : फल विक्रेताओं के ठेले लगेंगे, चबूतरें तोडकर समतल फर्श होगा 

Thu Aug 21 , 2025
इटारसी। सब्जी बाजार में बने पुराने फल के चबूतरों को हटाकर अब यहां समतल फर्श तैयार किया जाएगा। इसी जगह पर फल विक्रेता अपने ठेले लगाकर व्यापार कर सकेंगे। इन्हें मुख्य बाजार क्षेत्र में फल विक्रय की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि इसके बाद भी मुख्य बाजार में नजर आएंगे […]

You May Like