वक्फ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल। वक्फ बोर्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है, वह हम सबके सामने है। देश को विश्वास में लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उस निर्णय को लागू कराने की क्षमता रखते हैं और देश कई बार उनकी इस क्षमता का साक्षी रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह उनकी पार्टी की नीति है कि न्यायालय जो भी निर्णय करेगा, हम उसका सम्मान करेंगे।

Next Post

इंदौर में सिलावट और धार में विजयवर्गीय करेंगे पीएम मोदी की अगवानी

Mon Sep 15 , 2025
भोपाल। राज्य शासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को प्रस्तावित इंदौर और धार प्रवास को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री की अगवानी, विदाई और सत्कार हेतु मंत्रीगण को मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किया गया है। इंदौर जिले में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और धार जिले के […]

You May Like