जनरल स्टोर से बिक रहे थे हथियार, 52 चाकू जप्त, दुकान संचालक समेत दो गिरफ्तार 

जबलपुर। पूर्णिमा जनरल स्टोर से अवैध हथियार धड़ल्ले से बिक रहे थे। जिसकी भनक लगते ही गढ़ा पुलिस ने छापेमारी की। अवैध हथियार के खरीद-फरोख्त में पूर्णिमा जनरल स्टोर के संचालक समेत दो को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 52 बटनदार चायना चाकू जप्त किए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला ने बताया कि गढा पुलिस ने सुविधा मार्केट चौपाटी के पास बटनदार चाइना चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे निखिल पटेल 19 वर्ष निवासी देवीनगर छुई खदान गढा को घेराबंदी कर पकड़ा जो 2 बटनदार चाइना चाकू रखे मिला। आरोपी निखिल पटेल से चाकू प्राप्त करने के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों चाकू पूर्णिमा जनरल स्टोर क्रपाल चौक के पास साहू की दुकान से 250 रुपये एवं 500 रुपये में खरीदना बताते हुये बताया कि साहू दुकानवाला अपने काउंटर में और भी चाकू विक्रय करने रखे हुए है । आरोपी निखिल पटेल की निशादेही पर पूर्णिमा जनरल स्टोर कृपाल चौक के पास दबिश दी, पूर्णिमा जनरल स्टोर के संचालक ब्रजेश साहू 55 वर्ष निवासी कृपाल चौक थाना गोरखपुर को हिरासत में लिया गया। तलाशी में दुकान के काउंटर में दो कागज के डिब्बों में काले रंग के कपडे में 20 चाइना बटनदार चाकू एवं सफेद रंग के तीन डिब्बों मे 30 बटनदार चाइना चाकू रखे मिला।

आरोपी ब्रजेश साहू से चाकुओं के संबंध में पूछताछ पर उक्त चाकू गलगला बाजार में विजय जनरल स्टोर के मालिक बेबू कटारिया उर्फ भगवानदास कटारिया की दुकान से खरीदना स्वीकार करते हुये बताया कि इससे पहले भी दो बार चाकू खरीदा है। आरोपी के कब्जे से 50 चायना चाकू एवं 1 मोबाइल रेडमी कंपनी का जप्त करते हुये विजय जनरल स्टोर के मालिक बेबू कटारिया की तलाश नेपियर टाउन स्थित घर एवं गलगला मार्केट में दुकान व आसपास संभावित स्थानों पर की गयी जो नहीं मिला।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान पर मोहन नागर को पद्मश्री चयन, खण्डेलवाल ने दी बधाई

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर से भोपाल स्थित उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए नागर के पद्मश्री पुरस्कार […]

You May Like