हत्या करने के इरादे से युवक को मारा चाकू

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सरकारी स्कूल के पास बीती रात बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए ।

पुलिस के मुताबिक छिंगा रैकवार 50 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पास रिछाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 11-10 बजे सरकारी स्कूल के पास बादल केाल, बच्चू कोल, विक्की कोल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे मोहित रैकवार की हत्या करने इरादे से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया ।

हमले में मोहित को सिर में पीछे तरफ, गर्दन के वायें तरफ चोट आई हैं। उसके बेटे मोहित रैकवार को बादल कोल, बच्चू कोल, विक्की कोल ने पुरानी बुराई बुराई की बात को लेकर गाली गलौज करते हुये हत्या करने की नियत से चाकू मारकर चोटें पहुॅचा दीं। उसने बेटे को शासकीय अस्पताल रांझी में उपचार हेतु भर्ती कराया है।

Next Post

डिंडौरी से जबलपुर पहुंचे युवक से मोबाइल लूट

Mon Jun 22 , 2026
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत एसएस कान्वेंट स्कूल के सामने डिंडौरी से लौटकर जबलपुर पहुंचे युवक को बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम नितेश राव 27 वर्ष निवासी करमेता शंकर नगर माढ़ोताल ने रिपोर्ट […]

You May Like