चावल, गेहूं नरम, चीनी मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल की औसत कीमत घट गयी। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी में मजबूती देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 51 रुपये टूटकर 3,788 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं 26 रुपये सस्ता हुआ और 2,781 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी आठ रुपये घट गयी। दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। तुअर दाल की औसत कीमत 43 रुपये और उड़द दाल की 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 14 रुपये और मसूर दाल 13 रुपये सस्ती हुई। चना दाल की कीमत दो रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा 84 रिंगिट चढ़कर 4,612 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.67 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 258 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 122 रुपये और सूरजमुखी तेल 125 रुपये महंगा हुआ। मूंगफली तेल भी 83 रुपये चढ़ गया। वहीं, सरसों तेल 39 रुपये और सोया तेल 34 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। वहीं, चीनी 17 रुपये महंगी हुई।

Next Post

लॉजिस्टिक्स को सुरक्षित करने के लिए स्वदेशी कोल्ड-चेन तकनीक विकसित करनी होगी: फिक्की–ग्रांट थॉर्टन रिपोर्ट

Thu Mar 19 , 2026
नई दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) शीर्ष उद्योग मंडल फिक्की और ग्रांट थॉर्टन इंडिया की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत को आयातित कोल्ड-चेन तकनीक पर निर्भरता कम करने के लिए इसे घरेलू परिस्थितियों के अनुरूप विकसित करने तथा इसके लिए अपने रोबोटिक्स, सेंसर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरण […]

You May Like