ट्रेन से टकराकर महिला की मौत

ग्वालियर: डबरा सिटी पुलिस को ठाकुर बाबा नहर के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव क्षत–विक्षत हालत में मिला है। महिला की मौत ट्रेन से टकराने के कारण हुई है। मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल है। महिला ने काले रंग की साड़ी और काले रंग का ब्लाउज पहना हुआ है और कद करीब 5 फीट 5 इंच है।

पुलिस ने कहा कि जिस किसी क्षेत्र से इस हुलिए की महिला गुमशुदा हो, वह डबरा सिटी थाने में संपर्क करें। यशवंत गोयल सिटी टीआई 7597613305 से मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

लसूडिया थाना प्रभारी ने कॉलोनियों में की मीटिंग, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा

Wed Sep 10 , 2025
इंदौर: लसूडिया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने क्षेत्र का भ्रमण कर धनलक्ष्मी नगर सेक्शन-ए, बी, सी, डी सहित तिरुमला ग्रीन फेस-1 और फेस-2 में कॉलोनीवासियों के साथ मोहल्ला समिति की बैठक की. बैठक में कॉलोनी के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई. थाना प्रभारी ने रहवासियों से कहा कि […]

You May Like