शेयर इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठेकेदार से 91.31 लाख रूपये की ठगी

ग्वालियर। शहर के बड़े ठेकेदार और प्रॉपर्टी व्यापारी को ऑनलाईन ठगी करने वालों ने 5 माह में एक ही स्टाइल में दूसरी बार ठग लिया। शहर के गोला का मंदिर हनुमान नगर निवासी संजय सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह चौहान ठेकेदार हैं और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम भी करते हैंं।

ठगों ने हेम्स सिक्योरिटी और अपस्टोक्स सिक्योरिटी वेबसाइट के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में इंवेस्टमेंट कराने के नाम पर 91 लाख 39 हजार रूपये ठगे गये। ठेकेदार को ऑनलाइन अकाउंट में 5-6 करोड़ रूपये बैलेंस दिख रहा था जिससे वह धीरे-धीरे ठगों के जाल में फंसता चला गया। एक बार 79 हजार रूपये उसने निकाले जो 24 घंटे के भीतर उसके बैंक अकाउंट में आ गये। एक बार 1.5 लाख रूपये भी बतौर लाभ मिला। लेकिन जब 25 लाख रूपये निकालना चाहे तो अकाउंट फ्रीज होने का मैसेज आया। 42 लाख रूपये टैक्स जमा करने पर ही ऑनलाइन अकाउंट अन-फ्रीज होने की बात कही। व्यापारी को समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हुआ है। उन्होंने एसएसी ग्वालियर से मिलकर शिकायत की है। इस पर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

पति से बात करने पर नाराज पत्नी ने युवती को बीच सड़क पर पीटा 

Tue Jun 10 , 2025
बैतूल। शहर के व्यस्त लल्ली चौक पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति से फोन पर बातचीत करने के आरोप में एक युवती की सरेआम पिटाई कर दी। युवती पास की एक दुकान में काम करती है और रोजाना उस इलाके से गुजरती […]

You May Like