कृषि उपज मंडी में मटर के वाहनों को मिल रहा प्रवेश
जबलपुर: दीनदयाल स्थित कृषि उपज मंडी में मटर की गाडिय़ों पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी कुछ गाडिय़ां मंडी तक आसानी से पहुंच रही हैं। जिन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इसके अलावा प्रतिबंध होने के बाद भी किसके शय पर ये गाडिय़ां धड़ल्ले से मंडी प्रांगण में प्रवेश कर रही हैं, यह भी एक सवाल खड़ा कर रहा है। उल्लेखनीय है कि
मटर की गाडिय़ां कृषि उपज मंडी में आने से दीनदयाल चौराहा, कृषि उपज मंडी के सामने और चुंगी नाका में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती थी। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा पुरानी मंडी में मटर की गाडिय़ों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। उसके बाद भी मटर की कुछ गाडिय़ां रविवार को मंडी में जाते हुए नजर आईं।
सभी निर्देशों को ठेंगा, नहीं हो रही कार्यवाही
विदित है कि अपर कलेक्टर मिशा सिंह और एडीशनल एसपी आनंद कलादगी ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक कर नवीन मटर मंडी के संबंध में आवश्?यक निर्देश दिये थे। बैठक में कहा गया कि औरिया स्थित नवीन मंडी में मटर की खरीदी की जायेगी। एडीशनल एसपी कलादगी ने स्?पष्?ट रूप से कहा था कि समझाईश के बाद भी यदि कोई ट्रांसपोर्टर विजय नगर स्थित कृषि उपज मंडी में मटर की गाडिय़ों को लाते हैं, तो उन पर आवश्?यक कार्यवाही की जायेगी। परंतु सभी निर्देश पर लोगों द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है।
इनका कहना है
मटर की गाड़ी अगर मंडी में जा रही है तो, उसका एनालिसिस करके पता करवाते हैं।
आनंद कलादगी, एडीशनल एसपी
