ग्रेटर कैलाश-आनंद बाजार क्षेत्र में नो पार्किंग को लेकर बैठक

इंदौर. शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा नो पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जनसहयोग से यातायात में बेहतर व्यवस्था की संभावना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई.
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है. जिसके तहत ग्रेटर कैलाश रोड से आनंद बाजार क्षेत्र तक के दुकानदारों, व्यापारी संगठनों और रहवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में नो पार्किंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई तथा नागरिकों से सहयोग की अपील की गई. अधिकारियों ने बताया कि राजवाड़ा और जेल रोड सहित शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों के सहयोग से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है.

नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन न खड़े करने का निर्णय
वहीं ग्रेटर कैलाश से आनंद बाजार मार्ग पर दो से तीन लाइन में वाहन खड़े किए जाने की समस्या सामने आ रही है, जिससे आवागमन और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं. बैठक में तय किया कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग किया जाएगा. व्यापारियों और रहवासियों ने व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यमों से जागरूकता फैलाने का आश्वासन दिया. मामले में डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि जनसहयोग से ही शहर में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है. यातायात पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम जारी रखने की बात कही है.

Next Post

चलती ट्रेन से यात्री गिरा, दोनों पैर क्षतिग्रस्त

Fri Feb 27 , 2026
सतना : गोरखपुर से अहमदाबाद तक की यात्रा कर रहा एक व्यक्ति का संतुलन बिगडऩे के कारण हाटी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से नीचे गिर गया. ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए. गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय सतना में प्राथमिक […]

You May Like