
उज्जैन।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री स्मृति ईरानी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन संजय पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा द्वारा सुश्री ईरानी का स्वागत व सम्मान किया गया।
