
जबलपुर। वर्षों तक एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों का बारहवीं कक्षा के बाद अध्ययन कार्य में बिछड़ जाना मायूस कर जाता है। फिर भी अपने सीनियर्स 12 के छात्रों को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अपना फर्ज समझते हुए विभिन्न प्रकार के उपहार, स्वल्पाहार के साथ खुशी और गम के बीच विदाई दी। इस माह से परीक्षाएं भी होना है। पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल बेलखाड़ू में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दयाल पब्लिक स्कूल बेलखाड़ू में ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों ने बारहवीं के बच्चों को एक वृहद कार्यक्रम आयोजित कर सीनियर्स को विदाई दी गई।
