सेमरिया पुलिस ने लापता बालिका को सिंगरौली से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

सीधी। सेमरिया पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को सिंगरौली से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। 17 वर्षीय बालिका 18 अगस्त से लापता थी। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से दस्तयाबी हुई। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेमरिया उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में थाना सेमरिया पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 18 अगस्त 2026 को थाना सेमरिया क्षेत्र निवासी महिला द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी गई थी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारियों में तलाश किए जाने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना सेमरिया में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर बालिका की तलाश की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 11 सितंबर 2026 को बालिका को सिंगरौली जिले के थाना मोरवा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10, दस बदिया मोहल्ला से सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Next Post

जिले में अब तक 738.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Sat Sep 12 , 2026
रीवा, जिले में 12 सितम्बर को 7.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन सर्वाधिक 20 मिमी वर्षा सिरमौर तहसील में दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 738.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 894.5 मिमी, रायपुर कर्चुलियान […]

You May Like