बकिंघमशायर की महापौर ने देखी सफाई व्यवस्था

डोर टू डोर कलेक्शन, जीटीएस स्टेशन का दौरा किया

इंदौर:देश के सबसे स्वच्छ शहर की सफाई व्यवस्था और अध्ययन करने बकिंघमशायर की महापौर इंदौर आई. इस दौरान उन्होंने जीएसटी स्टेशन ,डोर टू डोर कलेक्शन कार्य का निरीक्षण किया.स्वच्छता को लेकर शहर में किए जा रहे नवाचारों को देखने गेरार्ड क्रॉस टाऊन कॉउंसिल, बकिंघमशायर (इंग्लैंड) की मेयर प्रेरणा भारद्वाज आज इंदौर पहुंची. महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छता निरीक्षण किया.

उन्होंने विधानसभा पाँच के वार्ड 37 के क्लासिक पूर्णिमा पार्क कॉलोनी की सफाई व्यवस्था को देखा. निरीक्षण ले दौरान प्रेरणा भारद्वाज ने कहा की हमारे शहर में सात दिन में एक बार कचरा कलेक्शन किया जाता है. इंदौर में एक दिन में दो बार कचरा कलेक्शन किया जा रहा है, यह बड़ी बात है. इतने बड़े शहर को स्वच्छ रखने में जो जनभागीदारी है वो तारीफ के काबिल है. निरीक्षण में प्रेरणा भारद्वाज ने क्षेत्रीय रहवासियों से भी चर्चा की.
महापौर ने दी जानकारी
महापौर भार्गव ने बताया कि नगर निगम का पूरा अमला काम करता है. साथ ही कैसे जनता की भागीदारी, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत से इंदौर लगातार सात बार नम्बर वन बन रहा है. बकिंघमशायर महापौर द्वारा सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कलेक्शन जीटीएस स्टेशन की कार्यप्रणाली को समझा. उनके साथ स्वच्छता प्रभारी अश्विन शुक्ल, आईटी प्रभारी राजेश उदावत सहित निगम के आला अधिकारी भी मौजूद थे

Next Post

भारत की जीत का जश्न राजवाड़ा पर, आतिशबाजी भी की

Mon Feb 24 , 2025
इंदौर: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर जीत जश्न का शहर में मनाया गया. भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी. पूरे शहर में लोगों ने जीत के बाद आतिशबाजी की. इसके साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग जीत का जश्न मनाने के राजबाड़ा […]

You May Like

मनोरंजन