लिंक रोड पर जर्जर मकान भरभराकर गिरा, गनीमत रही जनहानि नहीं

इंदौर. जवाहर मार्ग से चंद्रभागा जूनी इंदौर की ओर जाने वाले लिंक रोड पर बुधवार को एक पुराना मकान अचानक भरभराकर ढह गया. मकान कई महीनों से खाली पड़ा था, इसलिए हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. अचानक गिरी इमारत से आसपास के लोग दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही रावजी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया.

ढहा हुआ मकान सैय्यद अखलाक का था, जो पिछले तीन से चार महीने से खाली पड़ा था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मकान के पिलर धंस चुके थे. साथ ही, मंगलवार की तेज बारिश से गीली हुई मिट्टी ने पिलरों को और कमजोर कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ. गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले नगर निगम की रिमूवल टीम ने इसी क्षेत्र में 18 मकानों के जर्जर हिस्सों को हटाया था. लिंक रोड चौड़ीकरण के दौरान भी कई मकानों को तोड़ा था. इसके बावजूद इस इलाके में अब भी कई पुराने मकान जर्जर हालत में खड़े हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मकान किसी भी वक्त खतरा बन सकते हैं. निगम ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे जर्जर मकानों से दूर रहें और एहतियात बरतें, ताकि भविष्य में हादसों से बचा जा सके.

Next Post

बीमा पॉलिसी दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 14.61 लाख की साइबर ठगी

Wed Aug 20 , 2025
इंदौर. मंगल नगर में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग को बीमा पॉलिसी का पैसा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 14 लाख 61 हजार रुपए हड़प लिए. पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता करण सिंह चौहान ने […]

You May Like