जांच में खुलासा: बिना सुरक्षा उपकरण काम कराने से गई थी श्रमिक की जान

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत एकता मार्केट में 3 अक्टूबर 25 को निर्माणधीन बिल्डिंग में निर्माणकार्य के दौरान एक मजदूर की जान चली गई थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि बिना सुरक्षा उपकरण के श्रमिकों से काम कराया जा रहा था। निर्माणधीन बिल्डिंग की छटवीं मंजिल से कुंदा टूटने से ट्राली सीधे मजदूर पर गिर गई थी जिसके चलते उसकी मौत हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर 25 को अजय सत्य प्रकाश निर्माणाधीन बिल्डिंग एकता मार्केट में विजय मरावी व वीरेन्द्र कुलस्ते ट्राली में ईटो के टुकडों को लोड किये थे जैसे ही ट्राली छटवीं मंजिल पहुँची तभी ट्राली का कुंदा निकाल गया, ट्राली नीचे विजय मरावी के ऊपर गिरी गई जिससे विजय मरावी को सिर व अन्य जगह चोटें आ गई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां 4 अक्टूबर को विजय मरावी पिता भूपत मरावी 24 वर्षीय निवासी कोडिया थाना शहपुरा जिला डिंडोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
हेलमेट, ग्लव्स दिए बगैर करवाया काम
पुलिस मर्ग कायम कर मामले मेें मृतक के परिजन संजय कुमार, भूपत सिंह, ओमकार कुलस्ते, बिल्डर मयंक ग्रोवर पिता अयज ग्रोवर 35 वर्ष निवासी आदर्श नगर रामपुर, इंजीनियर अखिल कुमार पाठक समेत अन्य के बयान दर्ज किए थे। साथ ही जांच पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि ठेकेदार आबिद बैग मिर्जा के व्दारा लापरवाही पूर्वक बिना सुरक्षा उपकरण, हेलमेट, हैंड ग्लव्स,जूते, दिये काम कराने से आई चोटें के कारण श्रमिक की जान गई थी। ठेकेदार आबिद बैग मिर्जा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

ग्वालियर में रोप-वे बनाने की फिर से हलचल शुरू, सचिन तेंदुलकर मार्ग पूरी तरह से खराब

Fri Nov 28 , 2025
ग्वालियर: लम्बे अरसे से चली आ रही रोप-वे बनाने की प्रक्रिया पर फिर से काम शुरू हो गया है। अपर टर्मिनल के लिये आउखानाकलां में 6हजार वर्गमीटर लोअर टर्मिनल के लिये 3300 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है। इसके लिये पूर्व में जिला प्रशासन से भूमि मांगी गयी थी। अभी तक […]

You May Like