सूरत से मुरैना की यात्रा कर रहे युवक की मौत

उज्जैन। बस में सूरत से मुरैना की यात्रा कर रहे युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे इंगोरिया में उतारा गया और स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से उज्जैन रैफर किया गया लेकिन रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुरैना के महुआ में रहने वाला मोनू पिता हरवीरसिंह 40 साल सूरत में एम्बॉयडरी मशीन का काम करता था। सोमवार को बस से मुरैना लौट रहा था। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ मुरैना का रहने वाला युवक था। उसने इंगोरिया में बस से उतारा और लोगों की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उज्जैन रैफर कर दिया।रात 8 बजे के लगभग चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया तब तक सांसे थम चुकी थी। आशंका जताई गई है कि युवक को दिल का दौरा पड़ा था। मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है।

Next Post

आधी रात पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने के बाद जंगल में जाकर फांसी पर झूला पति

Tue May 19 , 2026
नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी अंतर्गत आने वाले बख्तुनी गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। […]

You May Like