DEO के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले मास्साहब, नोटिस

सिंगरौली : नवीन शैक्षणिक सत्र के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने देवसर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरा के शिक्षक नागेश्वर प्रसाद शुक्ला विद्यालय बंद कर परिसर से दूर जामुन के पेड़ के नीचे जामुन खाते पाए गए। विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था और उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास भी नहीं किए गए।

पूछताछ पर शिक्षक ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया। इसी प्रकार शापूमावि महुली खाड़ी की दो शिक्षिकाएं उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर गायब थीं। शाप्रावि खोभा के शिक्षक सचीश द्विवेदी भी हस्ताक्षर कर अनुपस्थित पाए गए। डीईओ ने ऐसे शिक्षकों को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। डीईओ ने शिक्षकों की बैठक लेकर अनुशासन और उपस्थिति पर विशेष जोर दिया।

Next Post

भगवान शिव की भूमिका निभाना एक जिम्मेदारी भी है और एक आशीर्वाद भी : तरूण खन्ना

Wed Jun 18 , 2025
मुंबई, 18 जून (वार्ता) जानेमाने अभिनेता तरूण खन्ना ने कहा कि सोनी सब के शो‘वीर हनुमान’ में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये एक जिम्मेदारी और एक आशीर्वाद भी है। सोनी सब का शो ‘वीर हनुमान’ दर्शकों को युवा हनुमान की प्रेरणादायक यात्रा के माध्यम से लगातार मंत्रमुग्ध कर […]

You May Like