स्टेट हाइवे टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सागर जबलपुर स्टेट हाइवे पर सानौधा क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास फायरिंग करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी आशीष दुबे की रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र दुबे एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया था। दोनों आरोपीगणों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया, जिसके पश्चात उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की गई तथा उनके बताए अनुसार घटना में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश हेतु छानबीला डेम एवं आरोपी के निवास स्थान पर सघन सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि, आरोपीगणों द्वारा पुलिस को विवेचना में सहयोग न करते हुए जानबूझकर गुमराह करने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस द्वारा वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुनः पुलिस रिमांड बढ़वाकर कठोर एवं कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी गणों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई फॉर्च्यूनर कार क्रमांक MP07 CH 4112 भी पुलिस द्वारा जब्त की गई।

संपूर्ण विवेचना पूर्ण होने के उपरांत, न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए दोनों आरोपीगणों को केन्द्रीय जेल सागर में दाखिल किया गया है।

Next Post

एडीजी प्रशिक्षण पहुंचे पीटीएस रीवा, विभिन्न इकाईयों का किया निरीक्षण

Tue Jan 20 , 2026
रीवा। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह दो दिवसीय भ्रमण पर पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा पहुंचे. एडीजी ने पुलिस प्रशिक्षण में क्रांतिकारी परिवर्तन लाकर प्रशिक्षुओं में शारीरिक, बौद्धिक, व्यावसायिक, सामुदायिक एवं आध्यात्मिक कुशलताओं का समग्र विकास सुनिश्चित किया है. इन प्रयासों से समाज में पुलिस की छवि को नई […]

You May Like