सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग देवसर-चौराडांड़-जियावन मार्ग पर सोमवार को पुरुषवानी बस और बोलेरो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस क्रमांक MP 19 P 6070, जो सिंगरौली से सतना की ओर जा रही थी, और बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 19 GA 5402, जो सतना से किराना सामान लेकर आ रही थी, आमने-सामने टकरा गईं।
टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि बस में सवार यात्रियों सहित दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, देवसर-चौराडांड़-जियावन मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। हादसे का कारण प्रथम दृष्टया ओवरस्पीड बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी