डबरा। पिछोर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक ही रात में 4 दुकानों को निशाना बनाया। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई।
चोरों ने शिवानी गारमेंट्स से कपड़े और करीब 45 हजार रुपए नकद चुराए। वहीं, फल की दुकान से सेब और एक हजार रुपए, किराना दुकान से स्प्रे और टॉफियां चुरा लीं। इसके अलावा राजू हलवाई की दुकान में मिठाई खाकर चले गए।
थाने के इतने करीब हुई चोरी से व्यापारियों में दहशत है। वहीं, पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Next Post
एलिवेटेड रोड के निर्माण के भारी सामान लाने के लिये नदी में बनेगी सड़क
Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर। एलिवेटेड रोड बनाने के लिए लोनिवि विभाग को फिर से नदी के अंदर सड़क बनानी पड़ेगी। इसके लिए मिट्टी को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही नदी गेट के पास पिलर बनाने के लिए गड्ढे करना शुरू कर दिए हैं। नदी के अंदर सड़क […]

You May Like
-
9 months ago
चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
-
7 months ago
धारदार हथियार से हमला कर की थी युवक की हत्या