एलिवेटेड रोड के निर्माण के भारी सामान लाने के लिये नदी में बनेगी सड़क

ग्वालियर। एलिवेटेड रोड बनाने के लिए लोनिवि विभाग को फिर से नदी के अंदर सड़क बनानी पड़ेगी। इसके लिए मिट्टी को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही नदी गेट के पास पिलर बनाने के लिए गड्ढे करना शुरू कर दिए हैं। नदी के अंदर सड़क बनाने में लोनिवि विभाग को फिर से मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि बारिश के कारण बहकर आई मिट्टी नदी में जमा हुई है।
एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण में विभाग को नदी गेट से काम प्रारंभ करना है। छप्परवाला पुल से लेकर तकरीबन हनुमान चौराहे के पास तक मकानों को हटाना है। इसके बाद यहां पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। मकानों को हटाने के लिए नोटिस आदि जारी करने एवं निशान लगाने की प्रक्रिया विभाग पूरी कर चुका है। वहीं छप्परवाला पुल पर नगर निगम ने पिलर खड़े करने के लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
5-6 फीट तक भर गई मिट्टी
स्वर्णरेखा नदी में बारिश के कारण बहकर आई मिट्टी की गाद तकरीबन 6 फीट मोटाई तक जमी हुई है। जिसके कारण नदी के अंदर एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के लिए सामान लाने में परेशानी हो रही है। चूंकि एलिवेटेड रोड निर्माण में 200 टन वजनी स्लैब डाले जा रहे हैं, उन्हें भारी वाहन की मदद से साइट तक पहुंचाया जा रहा है। चूंकि मुख्य मार्गों पर भारी ट्रैफिक रहता है, इसलिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने नदी के अंदर से कच्चा पहुंच मार्ग बनाया हुआ है। जहां से रात के समय वाहनों की मदद से सामान साइट पर पहुंचाया जा रहा है। चूंकि बारिश में बहकर आई मिट्टी के कारण पूर्व में डाली गई सड़क खत्म हो चुकी है, इसलिए अब फिर नए सिरे से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Next Post

अखंड हरिनाम सप्ताह: ह.भ.प. शिवाजी महाराज बावस्कर के कीर्तन से भक्तिरस में सराबोर हुई बेरडी नगरी

Sun Oct 25 , 2026
सौसर :​बेरडी क्षेत्र में आयोजित भव्य एवं दिव्य अखंड हरिनाम सप्ताह महोत्सव का तीसरा दिन आध्यात्मिक उल्लास, श्रद्धा और अपार जनसहयोग के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के बुलढाणा से पधारे ख्यातिप्राप्त कीर्तनकार ह.भ.प. शिवाजी महाराज बावस्कर की ओजस्वी और अमृतमयी कीर्तन सेवा ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध […]

You May Like