103 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
इंदौर: तेजाजी नगर पुलिस ने रंगपंचमी के दिन रहने वाले ड्राईडे पर अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 103 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी तेजाजीनगर आदित्य सिंघारिया ने बताया कि रंगपंचमी के अवसर पर शहर में ड्राई डे घोषित किया गया था, जिसके चलते शराब के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया था.
इसी दौरान थाना तेजाजीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कैलोद कर्ताल में रहने वाले जीवन खरे पिता कैलाश खरे अपने घर के पोर्च में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने के लिए जमा कर रखे हुए है. पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 103 अंग्रेजी शराब की बोतलें (77.250 लीटर), लगभग 1.5 लाख रुपए है, जब्त की है.
