जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत न्यू भेड़ाघाट में सड़ीगली लाश पड़ी मिली। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक विजय कुमार नागदेवे 36 वर्ष निवासी रोपवे मैनेजर ग्राम लम्हेटा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव नर्मदा नदी के पानी में मिलने की सूचना पर वह न्यू भेड़ाघाट नर्मदा नदी किनारे जाकर देखा एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते दिखा शव काफी पुराना लग रहा है सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक उम्र की शिनाखत्गी के प्रयास जारी हैं।
