नववर्ष पर प्रशासन सतर्क, कलेक्टर–एसपी ने लिया जायज़ा

जबलपुर। नववर्ष 2026 के स्वागत को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के उद्देश्य से 31 दिसंबर की रात्रि जबलपुर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। शहर व देहात क्षेत्र में फिक्स पिकेट्स लगाकर ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई।

31 दिसंबर व 1 जनवरी की दरम्यानी रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने संस्कारधानी वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Next Post

खामियों के बावजूद विमान उड़ाने के लिए एयर इंडिया के दो पायलटों को डीजीसीए का नोटिस

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने खामियों का पता चलने के बावजूद विमान को उड़ान के लिए स्वीकार करने वाले एयर इंडिया के दो पायलटों को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। घटना 28 जून 2025 की है, जिसमें उड़ान संख्या एआई-358 (दिल्ली से टोक्यो […]

You May Like