जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत साठियां कुआ में पांच मई को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका ने प्रताडऩा से तंग आकर खुदकुशी की थी। जांच के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रितेश कुमार शिव ने बताया कि अराध्या उर्फ निक्की शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी साठिया कुआ की शादी जुलाई 2022 में हिंदु रीतिरिवाज से रौनक शर्मा निवासी साठिया कुआं कोतवाली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति रोनक शर्मा मायके से रूपये लाने का कहता था, रूपये मायके से न लाने पर आये दिन मारपीट कर प्रतडित करता था।
उक्त प्रताडऩा के चलते 1 मई को निक्की उर्फ अराध्या अपनी मौसी के साथ अपने नाना के घर बरगी नगर गयी थी जहॉ से बीएड की परीक्षा फार्म भरने के लिए पैसा लेकर अपने घर साठिया कुआं चली गयी थी 5 मई कोपति रौनक शर्मा द्वारा मायके से रूपये लाने का कहते हुये आये दिन प्रताडि़त करना एवं उक्त प्रताडऩा के चलते श्रीमति आराध्या उर्फ निक्की शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच के बाद आरोपित पति के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
