भारत का पहला खेल मास्टर प्लान किया गया लॉन्च

जबलपुर: जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम जबलपुर के समन्वय से मास्टर प्लान का निर्माण किया गया है जिसका नतीजा रहा कि भारत का पहला खेल मास्टर प्लान लांच कर दिया गया है। इस मास्टर प्लान में नगर निगम जबलपुर एवं जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्व में विकसित किए गए पार्कों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों एवं उनके देखभालकर्ताओं के लिए तैयार की गई सुविधाओं का उल्लेख किया गया है।

साथ ही, भविष्य में इन सुविधाओं के विस्तार की योजना को भी रेखांकित किया गया है। खेल मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल सेल का गठन किया गया है, जो समय-समय पर प्रगति की निगरानी करेगा और सुनिश्चित करेगा कि योजनाएं सुचारु रूप से लागू हों।खेल प्लान को कलेक्टर दीपक सक्सेना, निगमायुक्त प्रीति यादव व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है जिसमें स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. अनुराग सिंह का महत्व पूर्ण योगदान रहा।
देश के 10 शहरों में शामिल था जबलपुर का नाम
गौरतलब है कि नर्चरिंग नेबरहुड चैलेन्ज (एनएनसी) के अंतर्गत भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित चैलेंज में देश के कई शहरों ने भाग लिया था। जबलपुर शहर ने भी इस चैलेंज में भाग लिया और नर्चरिंग नेबरहुड चैलेन्ज की गाइडलाइन्स के अनुसार चयनित पार्कों में विभिन्न हस्तक्षेप किए गए। इन कार्यों का मूल्यांंकन डब्ल्यू आरआई इंडिया द्वारा किया गया। मूल्यांकन के बाद जबलपुर शहर को देश के शीर्ष 10 शहरों में स्थान प्राप्त हुआ। केवल इन्हीं शीर्ष 10 शहरों को नर्चरिंग नेबरहुड चैलेन्ज 2.0 कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया।

Next Post

तीसरे दिन मिला बालक का शव

Sat May 10 , 2025
जबलपुर: सरस्वती घाट भेड़ाघाट नर्मदा नदी में नहाते समय सात मई को डूबे बालक का शव तीसरे दिन चरगवां थाना अंतर्गत ग्राम धरती कछान स्थित तलैया घाट में उतराता मिला। मृतक की तलाश में तीन दिन से सर्चिंग चल रही थी।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को संजय चौधरी 37 वर्ष निवासी […]

You May Like