जबलपुर: सरस्वती घाट भेड़ाघाट नर्मदा नदी में नहाते समय सात मई को डूबे बालक का शव तीसरे दिन चरगवां थाना अंतर्गत ग्राम धरती कछान स्थित तलैया घाट में उतराता मिला। मृतक की तलाश में तीन दिन से सर्चिंग चल रही थी।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को संजय चौधरी 37 वर्ष निवासी गडऱ पिपरिया थाना भेडाघाट ने सूचना दी कि विशाल चौधरी 16 वर्ष निवासी कजरवारा पुरानी बस्ती थाना गोराबजार उसका भंाजा है।
सात मई को उसकी पत्नी, बच्चे एवं भांजा विशाल चौधरी सरस्वती घाट भेड़ाघाट नर्मदा नदी में नहाने गये थे नहाते समय भांजा विशाल नर्मदा जी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया जिसकी तलाश करने पर भांजे विशाल चौधरी का शव ग्राम धरती कछार नर्मदा नदी में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
