
जबलपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के आयोजन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समापन समारोह का आयोजन मंगलवार को पश्चिम मध्य रेल की सभी इकाईयों पर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार के मार्गदर्शन में मुख्यालय सहित सभी इकाईयों पर नशा मुक्ति की शपथ ली गई। आयोजित कार्यक्रम से मुख्यालय सहित पश्चिम मध्य रेल की सभी इकाईया ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी नषा मुक्ति की शपथ लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही मुख्यालय मनन सभाग्रह में मुख्य कार्मिक अधिकारी आईआर अजय कुमार दीक्षित ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। इस कार्यक्रम में मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए। पूरे कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आईआर एवं सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण और कल्याण अनुभाग द्वारा किया गया।
