मीडिएशन फॉर द नेशन कैंपेन के क्रियान्वयन के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली बैठक

ग्वालियर: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में “मीडिएशन फॉर द नेशन कैंपेन” का आयोजन एक जुलाई से 30 सितंबर तक प्रदेशभर में किया जा रहा है। इस 90 दिवसीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायालय ग्वालियर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिला न्यायालय ग्वालियर के प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर ने कैंपेन को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय, कुटुंब न्यायालय ग्वालियर तथा तहसील मुख्यालय डबरा एवं भितरवार के न्यायाधीशों के साथ बैठक की।

बैठक में न्यायाधीशों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का अधिकतम संख्या में मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान प्रधान न्यायाधीश ललित किशोर ने यह भी कहा कि मीडिएशन एक प्रभावशाली वैकल्पिक विवाद निपटान का ऐसा माध्यम है, जिससे पक्षकारों को शीघ्र, सहज एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त होता है।

Next Post

विवेकानंदपुरम में नकाबपोश बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी, महिला बाल विकास के एकाउंटेंट के घर को बनाया निशाना

Sun Jul 6 , 2025
शिवपुरी: शहर की पॉश कॉलोनी विवेकानंदपुरम में शनिवार आधी रात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात महिला एवं बाल विकास विभाग के एकाउंटेंट जीपी खरे के घर पर अंजाम दी गई, जहाँ बदमाशों ने बिना किसी चेतावनी के गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की आवाज से कॉलोनी […]

You May Like