नेशनल लोक अदालत के लिए प्रचार रथ रवाना

सीहोर। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत प्रकरणों में दी जाने वाली विशेष छूट के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथों को रवाना किया गया. प्रचार वाहनों के माध्यम से जिंगल्स, पम्पलेट्स एवं फ्लेक्स बैनरों के जरिए शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामों में नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत प्रकरणों में दी जाने वाली विशेष छूट का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृता सिंह ठाकुर, एमके वर्मा, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती स्वप्नश्री सिंह सहित अन्य न्यायाधीश, विद्युत विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम एवं अन्य अधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ अनिल पारे आदि मौजूद थे.

 

 

Next Post

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Tue Sep 8 , 2026
इछावर। नगर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में 151 पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान किया. कार्यक्रम में नप अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, अध्यात्म गुरु योगेंद्र मिश्रा, सीएल व्यास, वीडी तिवारी, डॉ.परमार, एमएल तिवारी, बंशीलाल सोनी आदि का सम्मान किया गया. इस मौके पर गायत्री परिवार […]

You May Like