यातायात नियम तोड़ने वालों पर दमोह पुलिस सख्त, 101 वाहनों पर कार्रवाई

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दमोह पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 15 जून 2026 को जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 101 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 51,500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस वाहन चलाना, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर, शराब पीकर वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर चालान बनाए गए। थाना यातायात, कोतवाली, दमोह देहात एवं अन्य थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई। दमोह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि स्वयं व नागरिकों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

Next Post

पुरुषोत्तम मास में सेवा का संकल्प साकार, दमोह रेलवे स्टेशन पर हुआ विशाल भंडारा

Tue Jun 16 , 2026
दमोह – पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर में सेवा का क्रम निरंतर जारी है। श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में 17 मई से लगातार निःशुल्क प्रसाद वितरण किया गया, जिसके अंतर्गत जरूरतमंदों, यात्रियों और निराश्रितों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। इसी सेवा […]

You May Like